• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • शिक्षा
  • कैरियर

MP Jail Prahari Exam 2026: लिखित परीक्षा पास करने वालों के लिए बड़ी खबर, द्वितीय चरण का शेड्यूल जारी

मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल भोपाल द्वारा सहायक जेल अधीक्षक एवं जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा-2026 की लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के द्वितीय चरण की प...और पढ़ें

By Sachin SharmaEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Thu, 01 Oct 2026 04:32:11 PM (IST)Updated Date: Thu, 01 Oct 2026 04:32:11 PM (IST)
MP Jail Prahari Exam 2026: लिखित परीक्षा पास करने वालों के लिए बड़ी खबर, द्वितीय चरण का शेड्यूल जारी
सहायक जेल अधीक्षक व जेल प्रहरी का सेकंड फेज 7 से 18 अक्टूबर तक (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. सहायक जेल अधीक्षक व जेल प्रहरी का सेकंड फेज 7 से 18 अक्टूबर तक
  2. नीलबड़ शूटिंग अकादमी के सामने होगा दूसरा चरण
  3. 757 पदों के लिए 8217 अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में पात्र पाए गए हैं

नईदुनिया प्रतिनिधि, अशोकनगर। मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल भोपाल द्वारा सहायक जेल अधीक्षक एवं जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा-2026 की लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के द्वितीय चरण की परीक्षा 7 से 18 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी।

इसमें शारीरिक नापजोख, प्रवीणता परीक्षण एवं दस्तावेज सत्यापन होगा। परीक्षा भोपाल के नीलबड़ स्थित अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, मध्यप्रदेश शूटिंग अकादमी के सामने, नाथू बरखेड़ा रोड पर होगी।

यह भी पढ़ें- CGPSC की मुख्य परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाएं दोबारा जांचने की मांग खारिज, हाई कोर्ट ने कहा- नियमों में पुनर्मूल्यांकन का प्रविधान नहीं

सहायक जेल अधीक्षक के 25 पदों के लिए 256 तथा जेल प्रहरी के 757 पदों के लिए 8217 अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में पात्र पाए गए हैं। सफल अभ्यर्थी निर्धारित तिथि पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित हों। विस्तृत जानकारी कर्मचारी चयन मंडल एवं जेल विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।