• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • शिक्षा
  • कैरियर

NEET UG Counseling: जीएमसी भोपाल में 524 अंक पर OBC वालों को मिला एडमिशन, कटऑफ लिस्ट से बढ़ी छात्रों की उम्मीदें

एमपी स्टेट कंबाइंड नीट यूजी काउंसलिंग 2026 के दूसरे चरण में सरकारी मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश की तस्वीर साफ हो गई है। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने शनिवार क...और पढ़ें

By mukesh vishwakarmaEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Sun, 04 Oct 2026 01:57:13 PM (IST)Updated Date: Sun, 04 Oct 2026 01:57:13 PM (IST)
NEET UG Counseling: जीएमसी भोपाल में 524 अंक पर OBC वालों को मिला एडमिशन, कटऑफ लिस्ट से बढ़ी छात्रों की उम्मीदें
एमपी नीट यूजी काउंसलिंग 2026: दूसरे चरण में सीट अलॉटमेंट की तस्वीर साफ (AI तस्वीर)

HighLights

  1. GMC भोपाल व MGM इंदौर की अलॉटमेंट लिस्ट जारी
  2. जीएमसी भोपाल में 612 से 525 अंक तक मिला प्रवेश
  3. सामान्य वर्ग में 612 से 590 अंक वालों को मिली सीट

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। एमपी स्टेट कंबाइंड नीट यूजी काउंसलिंग 2026 के दूसरे चरण में सरकारी मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश की तस्वीर साफ हो गई है। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने शनिवार को सूची जारी की है। इसमें उन छात्रों के नाम हैं जिन्होंने आवंटित सीट पर संतुष्टि जताई और अपग्रेडेशन का विकल्प नहीं चुना।

जीएमसी भोपाल-इंदौर में सामान्य वर्ग में 612 से 590 तक प्रवेश

जारी सूची के अनुसार, सामान्य श्रेणी में गांधी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) भोपाल में सबसे अधिक 612 अंक वाले छात्र को एमबीबीएस सीट मिली है। इसके बाद 600, 599, 594 और 590 अंक वाले छात्रों को भी जीएमसी भोपाल आवंटित हुआ है। इसी तरह महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज (एमजीएम) इंदौर में भी 612 से लेकर 590 अंक तक के सामान्य वर्ग के छात्रों को सीट मिली है।


आरक्षित वर्ग में 525 अंक तक भोपाल जीएमसी में एडमिशन

आरक्षित वर्ग में कटऑफ स्कोर और नीचे गया है। सूची के मुताबिक जीएमसी भोपाल में एससी श्रेणी के एक छात्र को 525 अंक पर एमबीबीएस सीट मिली है। वहीं ओबीसी-जीएस श्रेणी में 524 अंक पर भी जीएमसी भोपाल में प्रवेश मिला है। एमजीएम इंदौर में एससी श्रेणी के छात्र को 534 अंक पर एमबीबीएस सीट आवंटित हुई है। विशेष और आरक्षित श्रेणियों में इससे भी कम स्कोर पर सरकारी कॉलेज मिले हैं।

यह भी पढ़ें- MP के 7 सरकारी आयुर्वेद कॉलेजों को मिली NCISM की मान्यता; BAMS की 523 और PG की 117 सीटों पर एडमिशन शुरू

जीएमसी भोपाल में एसटी श्रेणी की छात्रा को 456 अंक पर सीट मिली है। एमजीएम इंदौर में भी 456 अंक पर एसटी वर्ग को प्रवेश मिला है। सूची में 452 अंक पर भी जीएमसी भोपाल में एसटी वर्ग के छात्रों को एमबीबीएस सीट आवंटित हुई। अधिकारियों के अनुसार इसे किसी कॉलेज की अंतिम कैटेगरीवार कटऑफ न मानें। यह सिर्फ दूसरे चरण में सीट पाकर अपग्रेडेशन का विकल्प न चुनने वाले छात्रों की सूची है।