• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • शिक्षा
  • कैरियर

अब अलग से होगी स्टेशन मास्टर की भर्ती, रेलवे बोर्ड ने जारी किए नए दिशा-निर्देश

पहले चरण में प्राप्त अंकों के आधार पर अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए शार्टलिस्ट किया जाएगा। प्रत्येक रेलवे भर्ती बोर्ड में उपलब्ध रिक्तियों के मुकाबले...और पढ़ें

By anjali tomarEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Wed, 14 Oct 2026 05:46:25 PM (IST)Updated Date: Wed, 14 Oct 2026 05:50:58 PM (IST)
अब अलग से होगी स्टेशन मास्टर की भर्ती, रेलवे बोर्ड ने जारी किए नए दिशा-निर्देश
स्‍टेशन मास्‍टर की भर्ती पर नए नियम।

HighLights

  1. सबसे पहले 100 अंकों की सीबीटी होगा।
  2. अंतिम मेरिट में 70 प्रतिशत वेटेज सीबीटी।
  3. इसके बाद 30 प्रतिशत सीबीएटी का होगा।

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। रेलवे में स्टेशन मास्टर बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए भर्ती प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। रेलवे बोर्ड ने 7 अक्टूबर को जारी दिशा-निर्देशों में वर्ष 2026 से स्टेशन मास्टर के पदों के लिए अलग से भर्ती अधिसूचना जारी की है।

इसके तहत अभ्यर्थियों को कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी), कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (सीबीएटी), दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण की प्रक्रिया से गुजरना होगा।

चयन के लिए दोनों परीक्षाओं के अंकों को मिलाकर संयुक्त मेरिट तैयार की जाएगी। बोर्ड ने शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, मेडिकल स्टैंडर्ड और वेतनमान से संबंधित प्रावधान भी बताए हैं।

स्टेशन मास्टर भर्ती के पहले चरण में 100 अंकों की कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके लिए दो घंटे का समय निर्धारित किया गया है।

पहले चरण में प्राप्त अंकों के आधार पर अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए शार्टलिस्ट किया जाएगा। प्रत्येक रेलवे भर्ती बोर्ड में उपलब्ध रिक्तियों के मुकाबले अधिकतम आठ गुना अभ्यर्थियों को सीबीएटी के लिए बुलाया जा सकेगा। इस परीक्षा में सफल होना आगे की चयन प्रक्रिया के लिए जरूरी होगा।


भारतीय रेलवे में करियर बनाने का शानदार अवसर, आरआरबी ने निकाली बंपर वेकेंसी, फटाफट भरें फॉर्म, NTPC के 3,548 पदों पर भर्ती

अंतिम मेरिट में 70:30 का अनुपात

दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के लिए रिक्तियों के अनुपात में 1:1 के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इसके लिए सीबीटी के अंकों को 70 प्रतिशत और सीबीएटी के अंकों को 30 प्रतिशत वेटेज देकर संयुक्त मेरिट तैयार होगी। इसमें केवल सीबीएटी में सफल अभ्यर्थियों को शामिल किया जाएगा।

स्नातक होना जरूरी, 35,400 रुपये मूल वेतन

स्टेशन मास्टर पद के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या समकक्ष योग्यता जरूरी है। निर्धारित आयु सीमा 20 से 33 वर्ष है। बोर्ड के संदर्भित पुराने आदेश के अनुसार तीन वर्ष की आयु छूट का भी उल्लेख किया गया है। इस पद का मेडिकल स्टैंडर्ड ए-2 निर्धारित है। सातवें वेतन आयोग के पे लेवल-6 के तहत शुरुआती मूल वेतन 35,400 रुपये प्रतिमाह होगा। इसके अलावा नियमानुसार महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता और अन्य भत्ते मिल सकते हैं।

दिव्यांग अभ्यर्थियों की पात्रता संबंधी तालिका में दृष्टिबाधित, श्रवण बाधित, लोकोमोटर और अन्य दिव्यांगता श्रेणियों के सामने ''नहीं'' दर्ज है।