• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • शिक्षा
  • कैरियर

स्नातक पूरक परीक्षाओं के रिजल्ट 31 अक्टूबर तक, डीएवीवी ने मूल्यांकन को लेकर दी डेडलाइन

देवी अहिल्या विश्वविद्यालय ने स्नातक प्रथम और द्वितीय वर्ष की पूरक परीक्षाओं के परिणाम को लेकर समयसीमा निर्धारित कर दी। द्वितीय वर्ष की पूरक परीक्षाओं...और पढ़ें

By Kapil NileyEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Wed, 14 Oct 2026 08:02:50 AM (IST)Updated Date: Wed, 14 Oct 2026 08:02:50 AM (IST)
स्नातक पूरक परीक्षाओं के रिजल्ट 31 अक्टूबर तक, डीएवीवी ने मूल्यांकन को लेकर दी डेडलाइन
देवी अहिल्या बाई होलकर विश्वविद्यालय। -फाइल फोटो

HighLights

  1. द्वितीय वर्ष की पूरक परीक्षाओं का रिजल्ट 31 अक्टूबर तक आएगा
  2. प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को परिणाम के लिए 5 नवंबर तक इंतजार करना होगा
  3. 200 शिक्षक अलग-अलग विषयों की कॉपियां जांचने में लगे हैं

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : देवी अहिल्या विश्वविद्यालय ने स्नातक प्रथम और द्वितीय वर्ष की पूरक परीक्षाओं के परिणाम को लेकर समयसीमा निर्धारित कर दी। द्वितीय वर्ष की पूरक परीक्षाओं का रिजल्ट 31 अक्टूबर तक और प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को अपने परिणाम के लिए 5 नवंबर तक इंतजार करना होगा।

विश्वविद्यालय ने समय पर रिजल्ट जारी करने के लिए मूल्यांकन केंद्र और आइटी सेंटर को भी डेडलाइन दी। अधिकारियों के मुताबिक पूरक विद्यार्थियों को अगली कक्षाओं में प्रमोट करने की प्रक्रिया होना है। इसके चलते ही परिणाम जल्द निकाले जा रहे है।


प्रथम वर्ष की परीक्षाएं 16 अक्टूबर को समाप्त होंगी

विश्वविद्यालय ने सितंबर और अक्टूबर के दौरान बीए, बीकॉम, बीएससी, बीएचएससी और बीएसडब्ल्यू के प्रथम व द्वितीय वर्ष की पूरक परीक्षाएं आयोजित की हैं। प्रथम वर्ष की परीक्षाएं 16 अक्टूबर को समाप्त होंगी। इसके बाद उत्तरपुस्तिकाओं की जांच और अंकों को सॉफ्टवेयर में दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

200 शिक्षक अलग-अलग विषयों की कॉपियां जांचने में लगे हैं

स्नातक द्वितीय वर्ष की पूरक परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा रहा है। 200 शिक्षक अलग-अलग विषयों की कॉपियां जांचने में लगे हैं। इसके लिए विश्वविद्यालय ने मूल्यांकन केंद्र को निर्देश दिए हैं कि उत्तरपुस्तिकाओं की जांच का काम अगले दस दिनों के भीतर पूरा किया जाए। फिर आईटी सेंटर की जिम्मेदारी होगी कि विद्यार्थियों के मुख्य परीक्षा और आंतरिक परीक्षा के अंक सॉफ्टवेयर में अपलोड किए जाएं। इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए सात दिन लगेंगे। दोनों काम समय पर पूरे होने से रिजल्ट घोषित करने में देरी नहीं होगी।

पूरक परीक्षाओं में सबसे ज्यादा विद्यार्थी प्रथम वर्ष के हैं

पूरक परीक्षाओं में सबसे ज्यादा विद्यार्थी प्रथम वर्ष के हैं। अलग-अलग विषयों में अनुत्तीर्ण होने के कारण 15 हजार से अधिक विद्यार्थी इन परीक्षाओं में शामिल हुए हैं। वहीं, द्वितीय वर्ष की पूरक परीक्षाओं में करीब चार हजार विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया है। अब सभी विद्यार्थियों की नजर विश्वविद्यालय की तय समयसीमा पर है।

रिजल्ट घोषित होने के बाद विद्यार्थी अपने अंकों की स्थिति जान सकेंगे और आगे की पढ़ाई से जुड़ी योजना बना सकेंगे। परीक्षा नियंत्रक डा. अशेष तिवारी ने कहा पूरक परीक्षाओं का रिजल्ट जल्द घोषित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- DAVV में दिव्यांग छात्रों ने मांगा 15 मिनट का कम्पेन्सेटरी टाइम , यूनिवर्सिटी ने UGC नियमों का हवाला देकर किया इनकार