• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • चुनाव
  • बिहार विधान सभा

तेज प्रताप का राहुल गांधी पर तंज, बोले-वो पूरी जिंदगी मछली पकड़ते रहेंगे, नेता नहीं, रसोइया होना चाहिए था

बिहार की सियासत में इन दिनों भाई बनाम भाई की लड़ाई तेज होती जा रही है। जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और महुआ विधानसभा सीट से प्रत्याशी तेज प्रत...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Manoj Dubey
Publish Date: Mon, 03 Nov 2025 03:20:39 PM (IST)Updated Date: Mon, 03 Nov 2025 03:26:47 PM (IST)
तेज प्रताप का राहुल गांधी पर तंज, बोले-वो पूरी जिंदगी मछली पकड़ते रहेंगे, नेता नहीं, रसोइया होना चाहिए था
तेज प्रताप ने राहुल गांधी पर कसा तंज।

HighLights

  1. भाई तेजस्वी पर भी बरसे तेज प्रताप
  2. कहा, मेरा कार्यक्रम राघोपुर में तय है
  3. हेलीकॉप्टर राघोपुर में दो जगह उतरेगा

डिजिटल डेस्कः बिहार की सियासत में इन दिनों भाई बनाम भाई की लड़ाई तेज होती जा रही है। जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और महुआ विधानसभा सीट से प्रत्याशी तेज प्रताप यादव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव दोनों पर तीखा हमला बोला है।

राहुल का काम मोटरसाइकिल चलाना और प्रदूषण फैलाना

तेज प्रताप यादव ने कहा कि राहुल गांधी को नेता नहीं, रसोइया होना चाहिए था। राहुल गांधी पर व्यंग्य करते हुए तेज प्रताप ने कहा, राहुल गांधी का काम मोटरसाइकिल चलाना और प्रदूषण फैलाना है। वो पूरी जिंदगी मछली पकड़ते रहेंगे। वो जलेबी पकाते हैं, मछली पकड़ते हैं... उनको तो रसोइया होना चाहिए था, नेता नहीं।


अगर देश ऐसे लोगों के हाथों में रहेगा, तो देश अंधकार में डूब जाएगा। तेज प्रताप यादव के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। सोशल मीडिया पर भी तेज प्रताप का यह बयान तेजी से वायरल हो रहा है।

#WATCH | Patna, Bihar: Janshakti Janata Dal chief Tej Pratap Yadav says, "Rahul Gandhi's job is to ride a motorcycle and spread pollution. He'll spend his entire life fishing. The country will be plunged into darkness... 'Jalebi chhan'na, machli pakadna, unko toh rasoiya hona… pic.twitter.com/wc8NyNVvlM

— ANI (@ANI) November 3, 2025

भाई तेजस्वी पर भी बरसे तेज प्रताप

तेज प्रताप ने अपने भाई और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के चेहरे तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, तेजस्वी कल महुआ गए थे। वहां स्थानीय विधायक ने लोगों पर लाठीचार्ज करवाया। जो खुद को सामाजिक न्याय का ठेकेदार बताते हैं, वही गरीबों पर लाठियां बरसा रहे हैं। तेज प्रताप ने आगे कहा कि उनका कार्यक्रम राघोपुर में तय है। उनका हेलीकॉप्टर राघोपुर में एक नहीं, दो जगह उतरेगा।

यह भी पढ़ें- बिहार के बेगूसराय में राहुल गांधी का देसी अंदाज, तालाब में कूदे, मछुआरों संग पकड़ी मछलियां, देखें वीडियो

भाई-भाई के बीच टकराव ने बढ़ाई सियासी गर्मी

बिहार की राजनीति में यह पहली बार नहीं है जब यादव परिवार के भीतर मतभेद सार्वजनिक रूप से सामने आए हैं, लेकिन इस बार चुनावी माहौल में ये खींचतान नए समीकरण बना रही है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि तेज प्रताप का यह रुख महागठबंधन के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। महुआ और राघोपुर दोनों सीटों पर अब सियासी मुकाबला और दिलचस्प होने वाला है।

(समाचार एजेंसी एएनआई के इनपुट के साथ)