• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • चुनाव
  • बिहार विधान सभा

समस्तीपुर में PM मोदी ने लोगों की जेब से निकलवाया मोबाइल फोन, बोले- जब लाइट है तो लालटेन चाहिए क्या?

PM Modi Bihar Visit: समस्तीपुर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने राजद पर नए तरीके से हमला बोला। उन्होंने लोगों से मोबाइल की लाइट जलाने ...और पढ़ें

By Mohan KumarEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Fri, 24 Oct 2025 04:45:47 PM (IST)Updated Date: Fri, 24 Oct 2025 04:45:47 PM (IST)
समस्तीपुर में PM मोदी ने लोगों की जेब से निकलवाया मोबाइल फोन, बोले- जब लाइट है तो लालटेन चाहिए क्या?

डिजिटल डेस्क, समस्तीपुर/मुजफ्फरपुर। प्रधानमंत्री इस समय बिहार के दौरे पर हैं, जहां उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के प्रचार अभियान की शुरुआत समस्तीपुर जिले से की। समस्तीपुर पहुंचे पीएम मोदी ने इस दौरान राष्ट्रीय जनता दल (RJD) पर एक बार फिर निशाना साधा।

अपने संबोधन के बीच में उन्होंने लोगों से कहा, 'आप मेरा एक काम करिए, मोबाइल निकालिए और लाइट जलाएं। आपकी लाइट जल रही। जब इतनी लाइट है, हर एक के हाथ में लाइट है तो लालटेन चाहिए क्या। पूरा देश आपको सुन रहा। बिहार को लालटेन और उसके साथी नहीं चाहिए। यही एनडीए सरकार है जिसने गांव-गांव इंटरनेट पहुंचाया। डाटा सस्ता कर दिया। एक जीबी डाटा एक कप चाय से महंगा नहीं है। सस्ते डाटा का फायदा नौजवानों ने उठाया। रील बन रही है। उसमें एनडीए और नीतियों का योगदान है।'


हमने 2014 के बाद मिथिला की तस्वीर बदली- पीएम मोदी

पीएम के संबोधन पर लोगों का कहना है कि पीएम मोदी की लाइट जलवाने वाली बात प्रतीक रूप में ही सही राजद शासन की नीतियों पर प्रहार है। पीएम ने आगे कहा, 'मिथिला कृषि मखाना का क्षेत्र है। साथियों जहां पग-पग पोखर है, वहां पहले दूसरे राज्यों से मछली मंगानी पड़ती थी। हमने 2014 के बाद तस्वीर बदली। सरकार ने मछुआरों को किसान क्रेडिट कार्ड दिया। नीतीश सरकार का अभिनंदन है कि मछली उत्पादन दोगुना हो गया है। कभी बाहर से आता था, आज दूसरों को भेज रहे।'

यह भी पढ़ें- Bihar Election: तेजस्वी यादव महागठबंधन के सीएम फेस, मुकेश सहनी सहित दो डिप्टी सीएम के उम्मीदवार

मैं चाहता हूं दुनियाभर में मखाने की पहचान बने- पीएम मोदी

पीएम ने अपने संबोधन में आगे कहा, 'हमने जो सफलता मछली उत्पादन में पाई है। उसे मखाना में भी चाहते हैं। मैं चाहता हूं दुनियाभर में मखाने की पहचान बने। नाश्ते में मखाने का उत्पाद हो। हमने मॉरीशस के राष्ट्रपति को मखाना दिया और बताया तो वह खुश हुए। मखाना बोर्ड का बड़ा लाभ होगा।'