नवीन पटनायक के नेतृत्व में ओडिशा में लगभग दो दशक से सत्तासीन बीजू जनता दल बीजद का गठन 26 दिसंबर, 1997 में हुआ था। पार्टी का नाम ओडिशा के कद्दावर नेता और नवीन पटनायक के पिता बीजू पटनायक के नाम पर रखा गया। 1998 के लोकसभा चुनाव में बीजद को 9 सीटें मिली थीं और केंद्र में बनी अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में उन्हें खनन मामलों का मंत्री बनाया गया। उसके बाद 1999 में हुए लोकसभा चुनाव में पार्टी को 10 सीटें मिलीं और साथ राज्य में हुए विधानसभा चुनावों में भी उसे बहुमत मिला। ये चुनाव उसने भाजपा के साथ लड़े थे। विधानसभा चुनाव में जीत के बाद नवीन पटनायक ने वाजपेयी सरकार से त्यागपत्र देकर राज्य के मुख्यमंत्री बने थे। इस समय लोकसभा में पार्टी के 20 सदस्य हैं। नवीन पटनायक पिछले 23 सालों से ओडिशा के मुख्यमंत्री के रूप में कमान संभाले हुए हैं।