कांग्रेस से सांसद अधीर रंजन चौधरी पश्चिम बंगाल की बहरामपुर संसदीय सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं। पहली बार वे साल 1999 के 13वें लोकसभा चुनावों में निर्वाचित हुए। इसके बाद उन्होंने साल 2004, 2009, 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में अपने प्रतिद्वंदियों पर जीत हासिल की। अधीर रंजन चौधरी 2012 से 2014 तक केन्द्रीय रेल राज्य मंत्री भी रहे। साल 2019 के लोकसभा चुनावों में चौधरी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस के अपूर्बा सरकार डेविड को 80,696 वोटों के अंतर से हराया था। अधीर रंजन चौधरी को कुल 5,91,106 वोट मिले थे।
- जन्मतिथि04-02-56
- पार्टीकांग्रेस
- पद
- परिवारपत्नी एसी चौधरी और एक पुत्री
- योग्यता10th Pass
- कुल आय₹ 10 Crore
- व्यवसाय
- पति/पत्नी का व्यवसाय
- पिचले लोकसभा चुनाव