अजय भट्ट भारतीय जनता पार्टी के सदस्य और उत्तराखंड की नैनीताल-उधमसिंह नगर सीट से सांसद हैं। वो पहली बार साल 2019 की 17वीं लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। वे रक्षा मंत्रालय और पर्यटन मंत्रालय में केंद्रीय राज्य मंत्री के पद पर हैं। अजय भट्ट सांसद के तौर पर निर्वाचित होने से पहले साल 1996 से 2000 तक उत्तर प्रदेश विधान सभा के सदस्य रहे। इसके बाद 2002 से 2007 और 2012 से 2017 तक उत्तराखंड विधान सभा के सदस्य भी रहे हैं। वो पेशे के अधिवक्ता हैं, उन्होंने कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल तथा कांस्टीट्यूएंट कॉलेज, अल्मोडा से बी.ए. और एल.एल.बी की डिग्री हासिल की है। उनकी जीवन संगिनी का नाम पुष्पा भट्ट है और उनका एक बेटा व तीन बेटियां हैं।
- जन्मतिथि
- पार्टीभाजपा
- पद
- परिवार
- योग्यताLLB
- कुल आय₹ 1 Crore
- व्यवसाय
- पति/पत्नी का व्यवसाय
- पिचले लोकसभा चुनाव