भारतीय जनता पार्टी से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर संसदीय सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं। हिमाचल की राजनीति में ठाकुर एक चर्चित नाम है। वो साल 2008 के दौरान लोकसभा उप-चुनावों में पहली बार निर्वाचित हुए। इसके बाद उन्होंने साल 2009, 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में अपने प्रतिद्वंदियों पर जीत हासिल की। 17वें लोकसभा चुनावों में अनुराग ठाकुर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के प्रत्याशी रामलाल ठाकुर को 3,99,572 वोटों के अंतर से हराया। वह हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के बेटे हैं। देश की मौजूदा मोदी सरकार में ठाकुर केंद्रीय मंत्री हैं।
- जन्मतिथि10-24-74
- पार्टीभाजपा
- पदकेंद्रीय मंत्री
- परिवारपत्नी शेफाली ठाकुर और दो पुत्र
- योग्यताBA
- कुल आय₹ 5 Crore
- व्यवसाय
- पति/पत्नी का व्यवसाय
- पिचले लोकसभा चुनाव