2019 के लोकसभा चुनाव में अतुल राय ने घोसी में विवादों के बावजूद जीत हासिल की। मूल रूप से ठेकेदारी के व्यवसाय से जुड़े अतुल राय गाजीपुर जनपद के मुहम्मदाबाद तहसील के वीरपुर गांव के रहने वाले हैं। 20 फरवरी, 1982 को जन्मे श्री राय हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज से विज्ञान स्नातक हैं। एक महिला द्वारा दुष्कर्म का आरोप लगाने के बाद उन पर मुकदमा दर्ज हुआ था। उनकी पत्नी का नाम प्रियंका सिंह है और उनके दो बच्चे हैं। उन्होंने 2017 में विधानसभा का चुनाव भी लड़ा था लेकिन इनकी हार हुई थी। अतुल राय को अंसारी परिवार का काफी करीबी माना जाता है।
- जन्मतिथि
- पार्टीबहुजन समाज पार्टी
- पद
- परिवार
- योग्यताBSc
- कुल आय₹ 6 Crore
- व्यवसायBusiness, Company Director
- पति/पत्नी का व्यवसाय
- पिचले लोकसभा चुनाव