बृजेन्द्र सिंह हिसार संसदीय क्षेत्र से संसद सदस्य हैं। उन्होंने 2019 का लोकसभा चुनाव भाजपा की टिकट पर लड़ा और जीत दर्ज की। वह नौकरशाह भी रह चुके हैं जिन्होंने 21 वर्षों तक हरियाणा में सेवा करने के बाद भारतीय प्रशासनिक सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली। बृजेन्द्र सिंह ने दिल्ली के सेंट स्टीफन कॉलेज से बीए ऑनर्स इतिहास की पढ़ाई की है। इसके साथ ही उन्होंने किंग्स कॉलेज लंदन से सार्वजनिक नीति और प्रबंधन में एमएससी भी की है। उनकी पत्नी का नाम जसमीत सियाल है। उनका एक बेटा और एक बेटी है। उनकी खेल, पढ़ने और मूवी देखने में खास रुचि है।
- जन्मतिथि
- पार्टीभाजपा
- पद
- परिवार
- योग्यताMSc-Kings College London, MA-JNU
- कुल आय₹ 14 Crore
- व्यवसाय
- पति/पत्नी का व्यवसाय
- पिचले लोकसभा चुनाव