चंद्र प्रकाश जोशी राजस्थान में भाजपा के कद्दावर नेताओं में शुमार हैं। उनको भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में चित्तौड़गढ़ से टिकट दिया था और यहां उन्हें जीत मिली। वे 2014 में भी यहीं से विजयी हो चुके हैं। वह खेलों में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्नी का नाम ज्योत्स्ना जोशी है और उनके दो बच्चे हैं। पेशे से कृषक सीपी जोशी ने बीकॉम की पढ़ाई उदयपुर के मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय से की है। वह स्वास्थ्य और परिवार कल्याण संबंधी स्थायी समिति, रेल सम्बन्धी स्थायी समिति के साथ पर्यटन और संस्कृति मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति के सदस्य रह चुके हैं।
- जन्मतिथि
- पार्टीभाजपा
- पद
- परिवार
- योग्यताBCom
- कुल आय₹ 1 Crore
- व्यवसायAgriculture, MP
- पति/पत्नी का व्यवसाय
- पिचले लोकसभा चुनाव