देबाश्री चौधरी भारतीय जनता पार्टी की सदस्य और पश्चिम बंगाल की रायगंज सीट से सांसद हैं। वे पहली बार साल 2019 की 17वीं लोकसभा के लिए निर्वाचित हुईं। वे खाद्य, उपभोक्ता मामले और सार्वजनिक वितरण संबंधी स्थायी संसदीय समिति की सदस्य हैं। साथ ही 30 मई 2019 से 7 जुलाई 2021 तक महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में केंद्रीय राज्य मंत्री के पद पर भी रहीं। देबाश्री चौधरी का अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एबीवीपी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आरएसएस के साथ उनका लंबा जुड़ाव रहा है। उनका युवा एवं महिला विकास के कामों में खास रुचि हैं। उन्होंने बर्दवान विश्वविद्यालय, बर्दवान, पश्चिम बंगाल से एमए की डिग्री हासिल की है।
- जन्मतिथि
- पार्टीभाजपा
- पद
- परिवार
- योग्यताMA
- कुल आय₹ 61 Lacs
- व्यवसाय
- पति/पत्नी का व्यवसाय
- पिचले लोकसभा चुनाव