भारतीय जनता पार्टी से सांसद भारतीबेन शियाल गुजरात के भावनगर संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती हैं। पहली बार वो साल 2014 में हुए 16वें लोकसभा चुनावों में निर्वाचित हुईं। इसके बाद उन्होंने साल 2019 में हुए चुनावों में एक बार फिर अपने प्रतिद्वंदियों पर जीत हासिल। 17वें लोकसभा चुनावों में भारतीबेन शियाल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के पटेल मनहरभाई नागजीभाई को कुल 3,29,519 वोटों के अंतर से हराया। चुनावों में भारतीबेन शियाल को कुल 6,61,273 वोट मिले, जबकि पटेल सिर्फ 3,31,754 वोटों से ही संतोष करना पड़ा था। उन्होंने अपना राजनीतिक जीवन भावनगर जिला पंचायत का अध्यक्ष बनकर की। वे इस पद पर दो बार काबिज हुईं। इसके बाद वे 2012 में गुजरात में विधायक बनीं।
- जन्मतिथि
- पार्टीभाजपा
- पद
- परिवार
- योग्यताBAMS
- कुल आय₹ 1 Crore
- व्यवसायMedical Consultant, MP Salaary, Allowance
- पति/पत्नी का व्यवसाय
- पिचले लोकसभा चुनाव