भारतीय जनता पार्टी से सांसद महेन्द्र नाथ पाण्डेय उत्तर प्रदेश की चंदौली संसदीय सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं। पहली बार वो साल 2014 में हुए 16वें लोकसभा चुनावों में निर्वाचित हुए। इसके बाद उन्होंने साल 2019 के लोकसभा चुनावों में भी अपने प्रतिद्वंदियों पर जीत हासिल की। 17वें लोकसभा चुनावों में पाण्डेय ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा प्रत्याशी संजय चौहान को 13,959 वोटों के अंतर से हराया था। डॉ. पांडेय को कुल 5,10,733 वोट मिले जबकि चौहान को 4,96,774 वोट मिले थे। आरएसएस से जुड़े रहे महेंद्र नाथ कई प्रमुख पदों पर रहे हैं। वह 1991 में पहली बार यूपी विधानसभा के लिए चुने गए थे।
- जन्मतिथि
- पार्टीभाजपा
- पद
- परिवार
- योग्यताMA, PhD, BJ, MJ
- कुल आय₹ 3 Crore
- व्यवसायAgriculture, MP Salary Allowances, Rent
- पति/पत्नी का व्यवसाय
- पिचले लोकसभा चुनाव