अपनी शानदार अंग्रेजी के लिए मशहूर इंडियन नेशनल कांग्रेस से सांसद डॉ शशि थरूर केरल की तिरुवनंतपुरम संसदीय सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं। थरूर पहली बार साल 2009 में हुए 15वें लोकसभा चुनावों में निर्वाचित हुए थे। इसके बाद उन्होंने साल 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में एक बार फिर अपने प्रतिद्वंदियों पर जीत हासिल की। 17वें लोकसभा चुनावों में शशि थरूर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बीजेपी के उम्मीदवार कुम्मनम राजशेखरन को कुल 99,989 वोटों के अंतर से हराया था। 1978 में संयुक्त राष्ट्र में स्टाफ मेंबर से करियर शुरू करने वाले शशि थरूर अवर महासचिव यूएन के पद तक पहुंचे। 2007 में संयुक्त राष्ट्र से कार्यकाल समाप्त कर वह भारत लौट आए थे। वे संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की सरकार में विदेश और मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं।
- जन्मतिथि03-09-56
- पार्टीकांग्रेस
- पद
- परिवारपत्नी स्वर्गीय सुनंदा पुष्कर और दो पुत्र
- योग्यताBA-Honors, MA, MALD, PhD, DLitt-Honorary
- कुल आय₹ 35 Crore
- व्यवसाय
- पति/पत्नी का व्यवसाय
- पिचले लोकसभा चुनाव