भारतीय जनता पार्टी से सांसद डॉ. वीरेंद्र कुमार मध्य प्रदेश की टीकमगढ़ संसदीय सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं। छह बार सांसद रहे वीरेंद्र कुमार ने चार लोकसभा चुनाव प्रदेश की सागर लोकसभा सीट और तीन लोकसभा चुनाव टीकमगढ़ लोकसभा सीट से जीते हैं। पहली बार वो साल 1996 में हुए 11वें लोकसभा चुनावों में निर्वाचित हुए। जिसके बाद उन्होंने साल 1998, 1999, 2004, 2009, 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में अपने प्रतिद्वंदियों पर जीत हासिल की। 17वें लोकसभा चुनावों में वीरेंद्र कुमार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस की अहिरवार किरण को कुल 3,48,059 वोटों के अंतर से हराया था। वे महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय में केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
- जन्मतिथि
- पार्टीभाजपा
- पद
- परिवार
- योग्यताPhD
- कुल आय₹ 2 Crore
- व्यवसायSocial Worker, Lok Sabha MP
- पति/पत्नी का व्यवसाय
- पिचले लोकसभा चुनाव