भारतीय जनता पार्टी से सांसद दुष्यंत सिंह राजस्थान की झालावाड़-बारां संसदीय सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं। दुष्यंत धौलपुर राज्य के आखिरी महाराजा हेमंत सिंह के बेटे और प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बेटे हैं। पहली बार वो साल 2004 में हुए 14वें लोकसभा चुनावों में निर्वाचित हुए। इसके बाद उन्होंने साल 2009, 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में एक बार फिर अपने प्रतिद्वंदियों पर जीत हासिल की। 17वें लोकसभा चुनावों में दुष्यंत सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस उम्मीदवार प्रमोद शर्मा को कुल 4,54,128 वोटों के अंतर से हराया था। स्विट्जरलैंड से शिक्षा प्राप्त करने वाले वाले दुष्यंत पेशे से बिजनेसमैन हैं। वे परिवहन, पर्यटन और संस्कृति संबंधी स्थायी समिति, लोक लेखा समिति, श्रम और रोजगार मंत्रालय की सलाहकार समिति, लोकसभा के सदस्यों को कंप्यूटर प्रदान करने संबंधी समिति और प्रोटोकॉल मानदंडों के उल्लंघन और लोकसभा के सदस्यों के साथ सरकारी अधिकारियों के अपमानजनक व्यवहार पर समिति के सदस्य रह चुके हैं।
- जन्मतिथि
- पार्टीभाजपा
- पद
- परिवार
- योग्यताBA, PG Diploma Hotel Operations, MBA-Hotel Admin
- कुल आय₹ 37 Crore
- व्यवसायMP Salary, Agriculture, Rent, Dividend
- पति/पत्नी का व्यवसाय
- पिचले लोकसभा चुनाव