डीवी सदानंद गौड़ा कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं। उन्होंने जनसंघ से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। बाद में जनता पार्टी और फिर भाजपा में शामिल हुए। इसके बाद 1994 और 2004 में दो बार विधानसभा सदस्य बने। उन्होंने 2004 का लोकसभा चुनाव कर्नाटक की मंगलौर सीट से जीता। इसके बाद पार्टी ने उनको 2009 में उडुप्पी-चिकमंगलूर सीट से उतारा और इस बार भी उन्हें विजय हासिल हुए। इसके बाद 2014 के चुनाव में भी उनकी चेंज कर दी गई। इस बार उनको बंगलुरु उत्तर से टिकट दिया। उन्होंने यहां पर भी जीत दर्ज की। 2019 के चुनाव में भी उन्होंने इसी को भाजपा की झोली में डाला। वह 2011-2012 में कर्नाटक के मुख्यमंत्री थे। वे केंद्रीय मंत्री के जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। 2019 में उन्होंने कांग्रेस पार्टी के केबी गौड़ा को हराया। उन्होंने बीएससी और एलएलबी तक शिक्षा ग्रहण की है। उन्होंने वकील के रूप में भी काम किया है।
- जन्मतिथि03-18-53
- पार्टीभाजपा
- पद
- परिवार
- योग्यताLLB
- कुल आय₹ 20 Crore
- व्यवसायAgriculturist, Politician
- पति/पत्नी का व्यवसाय
- पिचले लोकसभा चुनाव