भारतीय जनता पार्टी से सांसद वरुण गांधी उत्तर प्रदेश की पीलीभीत संसदीय सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं। पहली बार वो साल 2009 में हुए 15वें लोकसभा चुनावों में निर्वाचित हुए। इसके बाद उन्होंने साल 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में एक बार फिर अपने प्रतिद्वंदियों पर जीत हासिल की। 17वें लोकसभा चुनावों में वरुण गांधी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के सुरेंद्र कुमार गुप्ता को एक बड़े अंतर से हराया था। गांधी को चुनावों में 7,04,549 वोट मिले थे। 2004 में राजनीतिक सफर शुरू करने वाले वरुण ने भाजपा के लिए कैंपेनिंग की। 2009 में वह पहली बार पीलीभीत से ही लोकसभा का चुनाव लड़े और रिकॉर्ड मतों से चुनाव जीते। 2013 में वह भाजपा के सबसे युवा राष्ट्रीय महासचिव बने। 2013 में वह देश में अकेले ऐसे सांसद रहे जिसने विकास के लिए मिलने वाली सारी धनराशि खर्च की।
- जन्मतिथि03-13-80
- पार्टीभाजपा
- पद
- परिवारपत्नी यामिनी गांधी और एक पुत्री
- योग्यताMSc-Public Policy Mgmt-London University
- कुल आय₹ 60 Crore
- व्यवसाय
- पति/पत्नी का व्यवसाय
- पिचले लोकसभा चुनाव