भारतीय जनता पार्टी से सांसद गौदर मल्लिकार्जुनप्पा सिद्धेश्वर कर्नाटक की दावणगेरे संसदीय सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं। पहली बार वो साल 2004 में हुए 14वें लोकसभा चुनावों में निर्वाचित हुए। इसके बाद उन्होंने साल 2009, 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में एक बार फिर अपने प्रतिद्वंदियों पर जीत हासिल की। 17वें लोकसभा चुनावों में गौदर मल्लिकार्जुनप्पा सिद्धेश्वर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के एचबी मंजप्पा को कुल 1,69,702 वोटों के अंतर से हराया था। वह 2009 से 2010 के बीच भाजपा के राज्य उपाध्यक्ष और 2004 से 2014 तक पार्टी के कोषाध्यक्ष रह चुके हैं। वे संसद की सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की सलाहकार समिति के सदस्य हैं।
- जन्मतिथि
- पार्टीभाजपा
- पद
- परिवार
- योग्यता10th Pass
- कुल आय₹ 38 Crore
- व्यवसायAgriculturist, Social Worker, Lok Sabha MP
- पति/पत्नी का व्यवसाय
- पिचले लोकसभा चुनाव