गिरिराज सिंह 2002 में पहली बार बिहार विधान परिषद के सदस्य बने। उन्होंने बिहार सरकार में पशुपालन व मत्स्य संसाधन विकास और सहकारिता मंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दीं। 2014 में वे बीजेपी के टिकट पर पहली बार नवादा से सांसद चुने गए। 9 नवंबर, 2014 को केंद्रीय राज्य मंत्री बने। इसके बाद पार्टी ने 2019 में बेगूसराय से टिकट दिया। उन्होंने पार्टी को निराश नहीं करते हुए सीपीआई के उम्मीदवार कन्हैया कुमार को शिकस्त दी। उनके बयान लगातार चर्चा में रहते हैं। उन्होंने स्नातक तक की शिक्षा हासिल की है। वे पेशे से किसान हैं। उनकी पत्नी का नाम उमा सिन्हा है। उनकी एक पुत्री है।
- जन्मतिथि09-08-52
- पार्टीभाजपा
- पद
- परिवारपत्नी उमा सिन्हा और एक पुत्री
- योग्यताGraduate-Arts
- कुल आय₹ 8 Crore
- व्यवसाय
- पति/पत्नी का व्यवसाय
- पिचले लोकसभा चुनाव