हिमाद्री सिंह को राजनीति विरासत में मिली है। उनके पिता दलवीर सिंह कांग्रेस से सांसद रहते हुए केंद्र सरकार में दो बार मंत्री रहे। इसके साथ ही हिमाद्री की मां राजेश नंदिनी भी कांग्रेस से सांसद रहीं। हिमाद्री ने शाहडोल से 2019 में भाजपा के टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। हिमाद्री की पहचान मध्यप्रदेश के विंध्य इलाके में तेजतर्रार नेत्री के रूप में है। 2019 के लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस भी उन्हें शहडोल से टिकट देने को तैयार थी लेकिन किसी मुद्दे को लेकर उनकी बात नहीं बनी और उन्होंने भाजपा से चुनाव लड़ा। हिमाद्री सिंह के पति नरेंद्र मरावी भाजपा के कद्दावर नेता हैं।
- जन्मतिथि
- पार्टीभाजपा
- पद
- परिवार
- योग्यताBA
- कुल आय₹ 3 Crore
- व्यवसायAgriculture, Social Work
- पति/पत्नी का व्यवसाय
- पिचले लोकसभा चुनाव