कराडी संगन्ना अमरप्पा ने भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर 2019 में लोकसभा का दूसरी बार चुनाव जीता। वे पहली बार सांसद 2014 में बने। उन्होंने कोप्पल लोकसभा क्षेत्र जीत हासिल की। उनको राजनीति का लंबा अनुभव है। वह कर्नाटक में चार बार विधायक रह चुके हैं। वह कृषि पर बनी संसद की स्थाई समिति के भी सदस्य रह चुके हैं। उन्होंने मैट्रिक तक शिक्षा हासिल की है। वह पेशे से किसान, शिक्षाविद् और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। उनके दो बेटे और दो बेटी हैं। उनकी व्यायाम एवं योग में रुचि है। उनको तैराकी, वॉलीबॉल और उपन्यास पढ़ना पसंद है।
- जन्मतिथि
- पार्टीभाजपा
- पद
- परिवार
- योग्यता10th Pass
- कुल आय₹ 2 Crore
- व्यवसायAgriculture
- पति/पत्नी का व्यवसाय
- पिचले लोकसभा चुनाव