साल 2014 में लोकसभा चुनाव में हिस्सा लेते हुए किरण खेर ने सक्रिय राजनीति में कदम रखा। बीजेपी के टिकट पर वे चंडीगढ़ से चुनाव लड़ीं और कांग्रेस उम्मीदवार पवन बंसल और आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार और बॉलीवुड एक्ट्रेस गुल पनाग को हराकर जीत हासिल की। 2019 में भी उन्होंने जीत दर्ज की। किरण खेर कई सालों से सामाजिक कार्यों से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने भ्रूण हत्या के खिलाफ चलाए गए अभियान 'लाडली' में अहम भूमिका निभाई थी। इसके साथ वे कैंसर के खिलाफ चलाए गए अभियान 'रोको कैंसर' से भी जुड़ी रहीं। साल 2009 में वे बीजेपी में शामिल हो गईं। 2011 में चंडीगढ़ में हुए नगर निगम चुनाव में उन्होंने पार्टी के लिए अहम रोल निभाया। इसी साल उन्होंने अन्ना हजारे द्वारा चलाए गए भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन में भी हिस्सा लिया।
- जन्मतिथि
- पार्टीभाजपा
- पद
- परिवार
- योग्यताMA-English Literature
- कुल आय₹ 47 Crore
- व्यवसायFilm Artist, MP, Social Worker
- पति/पत्नी का व्यवसाय
- पिचले लोकसभा चुनाव