कीर्तिवर्धन सिंह ने गोंडा लोकसभा सीट से दूसरी बार 2019 में चुनाव जीता। उन्होंने समाजवादी पार्टी के विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह को शिकस्त दी। मानकपुर जागीर का हिस्सा होने के चलते लोग उन्हें राजा भैया भी कहते हैं। वह समाजवादी पार्टी के टिकट पर 12वीं और 14वीं लोकसभा के लिए सांसद भी चुने जा चुके हैं। 2014 में वह सपा को छोड़कर भाजपा के साथ जुड़ गए। वे प्राक्कलन समिति के सदस्य रहे हैं। वह विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पर्यावरण और वन संबंधी स्थायी समिति, पदामर्शदात्री समिति, रक्षा मंत्रालय के सदस्य भी रह चुके हैं। उनकी पत्नी का नाम मधुश्री सिंह है। वे एक बेटी के पिता हैं। पर्यावरण की बेहतरी को लेकर काम करना उन्हें पसंद है।
- जन्मतिथि
- पार्टीभाजपा
- पद
- परिवार
- योग्यताMSc-Geology
- कुल आय₹ 23 Crore
- व्यवसायAgriculture, Politics
- पति/पत्नी का व्यवसाय
- पिचले लोकसभा चुनाव