कुंनार हेम्ब्रम भारतीय जनता पार्टी के सदस्य और पश्चिम बंगाल की झाड़ग्राम सीट से सांसद हैं। वे पहली बार साल 2019 की 17वीं लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। वे जनजातीय कार्य मंत्रालय और कोयला, खान और इस्पात संबंधी स्थायी संसदीय समिति के सदस्य हैं। हेम्ब्रम पेशे से सिविल इंजीनियर हैं, उन्होंने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खड़गपुर, पश्चिम बंगाल से बीटेक की डिग्री हासिल की है। उनकी जीवन संगिनी का नाम मिनती हेम्ब्रम है और उनके एक बेटा व दो बेटियां हैं। इनकी संताली माध्यम शिक्षा के प्रचार और प्रसार के साथ समाज को विभिन्न वर्गों को पढ़ाने और शिक्षित करने में खास रुचि है।
- जन्मतिथि
- पार्टीभाजपा
- पद
- परिवार
- योग्यताBTech-Civil
- कुल आय₹ 1 Crore
- व्यवसाय
- पति/पत्नी का व्यवसाय
- पिचले लोकसभा चुनाव