भाजपा की दिग्गज महिला नेता और गांधी परिवार की बहू मेनका गांधी आठवीं बार सांसद बनी हैं। उन्होंने 2019 में सुल्तानपुर से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। वह 2014 के लोकसभा चुनाव में पीलीभीत से सांसद चुनी गई हैं। वह इंदिरा गांधी के बेटे संजय गांधी की पत्नी और वरुण गांधी की मां हैं। मेनका गांधी पहली बार 1989 में पीलीभीत से सांसद बनीं। वह छह बार पीलीभीत से सांसद रहीं और एक बार आंवला लोकसभा सीट से सांसद रहीं। वह दो बार जनता दल की ओर से और दो बार निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ीं। बाद में वह भाजपा में शामिल हो गईं। जनता दल और भाजपा में वह कई प्रमुख पदों पर रही हैं। मेनका गांधी को पर्यावरण और पशुओं के लिए उल्लेखनीय काम करने के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। उन्होने विभिन्न विषयों पर कई पुस्तकें लिखी हैं। उनके लेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में अकसर प्रकाशित होते हैं।
- जन्मतिथि08-26-56
- पार्टीभाजपा
- पद
- परिवारपति स्वर्गीय संजय गांधी और एक पुत्र
- योग्यता12th Pass
- कुल आय₹ 55 Crore
- व्यवसाय
- पति/पत्नी का व्यवसाय
- पिचले लोकसभा चुनाव