भारतीय जनता पार्टी के नेता मनोज राजोरिया 2019 में करौली धौलपुर निर्वाचन क्षेत्र से दूसरी बार सांसद चुने गए हैं। इससे पहले 2014 में भी वे इसी सीट से चुने गए थे। दस साल लगातार पार्टी के लिए बतौर कार्यकर्ता काम करने वाले मनोज राजोरिया भाजपा के सक्रिय नेताओं में से एक हैं। वह काफी समय तक संघ से भी जुड़े रहे हैं। जयपुर में जन्मे मनोज पेशे से चिकित्सक हैं। वह राजनीति में आने से पहले 11 सालों तक क्लिनिक खोलकर मरीजों का इलाज करते रहे। 2014 में भाजपा के टिकट पर वह चुनावी मैदान में उतरे और विजयी रहे। वह स्वास्थ्य और परिवार कल्याण संबंधी स्थायी समिति, परामर्शदात्री समिति, पर्यटन और संस्कृति मंत्रालय, एम्स गवर्निंग बॉडी, जोधपुर के सदस्य रह चुके हैं।
- जन्मतिथि
- पार्टीभाजपा
- पद
- परिवार
- योग्यताBHMS, MD-Homeo
- कुल आय₹ 6 Crore
- व्यवसायBusiness
- पति/पत्नी का व्यवसाय
- पिचले लोकसभा चुनाव