मिमी चक्रवर्ती अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस की सदस्य और पश्चिम बंगाल की जादवपुर सीट से सांसद हैं। वे पहली बार साल 2019 की 17वीं लोकसभा के लिए निर्वाचित हुईं थीं। वे विद्युत मंत्रालय और नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के साथ उद्योग संबंधी स्थायी संसदीय समिति की सदस्य हैं। मिमी चक्रवर्ती ने कोलकाता विश्वविद्यालय के आशुतोष कॉलेज से बीए की डिग्री हासिल की है। वे पेशे से एक अभिनेत्री हैं, उनका जन्म 11 फरवरी 1989 को हुआ था। वो बंगाली सिनेमा और टेलीविजन में अपने काम के लिए जानी जाती हैं। वे साल 2019 में राजनीति में शामिल हुईं थीं।
- जन्मतिथि
- पार्टीतृणमूल कांग्रेस
- पद
- परिवार
- योग्यताBA
- कुल आय₹ 2 Crore
- व्यवसाय
- पति/पत्नी का व्यवसाय
- पिचले लोकसभा चुनाव