आजम खां उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेता माने जाते हैं। उनकी गिनती समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेताओं में होती है। एक समय पर यूपी के रामपुर में आजम खां की तूती बोलती थी। आजम खान रामपुर शहर से 10 बार विधायक रहे। राज्यसभा सदस्य और प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष भी बने। इन्होंने 2019 में पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। आजम खां पर कई बार भड़काऊ बयान देने पर भी मुकदमे दर्ज किए गए हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान आपत्तिजनक टिप्पणियां करने पर उनको प्रचार करने से प्रतिबंधित कर दिया गया था। उन्होंने इस दौरान अभिनेत्री जया प्रदा पर भी अभद्र टिप्पणी की थी।
- जन्मतिथि14-08-1948
- पार्टीसमाजवादी पार्टी
- पद
- परिवारपत्नी तजीन फातिमा और दो पुत्र
- योग्यताLLB-Honors
- कुल आय₹ 4 Crore
- व्यवसाय
- पति/पत्नी का व्यवसाय
- पिचले लोकसभा चुनाव