देश के प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी ने 2019 का चुनाव वाराणसी से लड़ा। यहां से उनको भारी जीत हासिल हुई। मोदी मैजिक के दम पर भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर से सत्ता में काबिज हो गई है। 2019 में भारतीय जनता पार्टी को अब तक सबसे बड़ी सफलता मोदी की लीडरशिप में मिली। इससे पहले चार बार वह गुजरात के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। नरेंद्र मोदी 7 अक्टूबर 2001 को पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे। 2002, 2007 और 2012 के विधानसभा चुनावों में भी उन्होंने जबरदस्त जीत दर्ज की। 2014 में भाजपा ने उनके नेतृत्व में लोकसभा चुनाव लड़ा और पार्टी को पूर्ण बहुमत मिला। खुद नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव वडोदरा और वाराणसी से लड़ा था। बाद में उन्होंने वडोदरा सीट से इस्तीफा दे दिया और वाराणसी के सांसद बने रहे थे।
- जन्मतिथि09-17-50
- पार्टीभाजपा
- पद
- परिवारपत्नी जसोदाबेन
- योग्यताBA, MA
- कुल आय₹ 2 Crore
- व्यवसाय
- पति/पत्नी का व्यवसाय
- पिचले लोकसभा चुनाव