नरेन्द्र सिंह तोमर ग्वालियर नगर निगम के पार्षद रह चुके हैं। 1977 में वह भारतीय नरेन्द्र सिंह तोमर जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष बने। 1984 में युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री बने फिर 1991 में प्रदेश अध्यक्ष। पहली बार 1993 में ग्वालियर विधानसभा से लड़े लेकिन हार गए। 1998 में पहली बार विधानसभा में पहुंचे। 2003 से 2007 तक तोमर कैबिनेट मंत्री बने। इस दौरान 20 नवंबर 2006 में तोमर को मध्यप्रदेश भाजपा का अध्यक्ष चुना गया 2010 तक उन्होंने ये जिम्मेदारी संभाली। 2009 में वह राज्यसभा के सदस्य भी रहे और 2009 में हुए लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की। 27 मई 2014 से 2016 तक तोमर ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के पद पर रहते हुए खान इस्पात और श्रम एंव रोजगार विभाग संभाला। इसके बाद 2017 में तोमर के पास ग्रामीण विकास पंचायती राज पेयजल और स्वच्छता से जुड़े विभाग भी आए। उन्होंने 2014 और 2019 लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की।
- जन्मतिथि05-09-79
- पार्टीभाजपा
- पद
- परिवारपत्नी किरण तोमर और दो पुत्र व एक पुत्री
- योग्यताGraduate
- कुल आय₹ 2 Crore
- व्यवसाय
- पति/पत्नी का व्यवसाय
- पिचले लोकसभा चुनाव