निशिकांत दुबे भाजपा के चर्चित नेता हैं। 2009 में एस्सार के डायरेक्टर का पद छोड़कर राजनीति में उतरे। 2009 में पहली बार संसद पहुंचे थे। वे कार्यकर्ता से पैर धुलाने को लेकर विवाद में रहे थे। इसके बाद 2019 के लोकसभा चुनाव में वे तीसरी बार झारखंड राज्य की गोड्डा लोकसभा सीट से सांसद चुने गए। वे वित्त संबंधी समिति के सदस्य रह चुके हैं। 2014 में वे 16वीं लोकसभा के लिए दूसरी बार निर्वाचित हुए। वे लोक लेखा समिति, नियम समिति, वित्त संबंधी स्थायी समिति, परामर्शदात्री समिति, प्राक्कलन समिति, पर्यटन और संस्कृति मंत्रालय के सदस्य की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। उनकी पत्नी का नाम अनामिका गौतम है। वे दो बेटों के पिता हैं। उन्होंने एमबीए और पीएचडी तक की पढ़ाई की है। उनकी स्पोर्ट्स और म्यूजिक में विशेष रुचि है।
- जन्मतिथि01-28-69
- पार्टीभाजपा
- पद
- परिवारपत्नी अनामिका गौतम और दो पुत्र
- योग्यताMBA, PhD
- कुल आय₹ 46 Crore
- व्यवसाय
- पति/पत्नी का व्यवसाय
- पिचले लोकसभा चुनाव