राज बहादुर सिंह ने 2019 के लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश के सागर से जीत दर्ज की थी। राजबहादुर सिंह ठाकुर सागर नगर निगम के अध्यक्ष रह चुके हैं। उन्होंने पार्षद से राजनीति शुरु की थी और लगातार तीन बार से पार्षद रहे। दिलचस्प बात यह है कि वह बीजेपी नेता और पूर्व गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह के भांजे दामाद हैं। सागर लोकसभा सीट से भाजपा के राज बहादुर सिंह ने कांग्रेस के प्रभु सिंह को करारी शिकस्त दी थी। इन्होंने बीएससी और एमए इतिहास की पढ़ाई डॉ हरीसिंह गौड़ विश्वविद्यालय सागर से की है। उनकी पत्नी का नाम रोशनी सिंह है और उनके दो बच्चे हैं।
- जन्मतिथि
- पार्टीभाजपा
- पद
- परिवार
- योग्यताMA-History, BSc
- कुल आय₹ 1 Crore
- व्यवसायAgriculture, Rent, Honorarium
- पति/पत्नी का व्यवसाय
- पिचले लोकसभा चुनाव