रमेश पोखरियाल निशंक उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। इनका बचपन अत्यंत गरीबी में गुजरा। पौड़ी गढ़वाल जिले के पिनानी गांव में उनका जन्म हुआ। इसी गांव में उन्होंने प्राथमिक शिक्षा ली। रोजाना 15-16 किमी पैदल पहाड़ी रास्ता तय करके स्कूल जाते थे। शिक्षण के साथ निशंक साहित्यिक गतिविधियों में भी सक्रिय रहे। अटल जी के कहने पर निशंक ने राजनीति में प्रवेश किया। उन्होंने अपने करीबी रिश्तेदार के खिलाफ चुनाव लड़ा और जीत गए। 2014 और 2019 में लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की। निशंक को कविताओं में काफी रुचि है। 1983 में निशंक की पहली कविता संग्रह 'समर्पण' प्रकाशित हुई। अब तक 14 कविता संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं।
- जन्मतिथि
- पार्टीभाजपा
- पद
- परिवार
- योग्यताMA, PhD, DLitt
- कुल आय₹ 2 Crore
- व्यवसायWriting, Publication, Interest, Salary
- पति/पत्नी का व्यवसाय
- पिचले लोकसभा चुनाव