राव इंद्रजीत सिंह हरियाणा राज्य के मंझे हुए लीडर हैं। उन्होंने अब तक पांच बार लोकसभा का चुनाव जीता है। 1986 में राज्य सरकार में मंत्री बनने वाले राव इंद्रजीत ने 1998 में पहला लोकसभा चुनाव जीता था। इसके बाद वे 2004, 2009, 2014 और 2019 में लोकसभा के लिए चुने जा चुके हैं। उन्होंने 1977 में पहली बार और कुल 4 बार विधानसभा चुनाव जीता। कांग्रेस के बड़े नेता रहे राव इंद्रजीत ने पाला बदलकर भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा। उन्होंने 2009 का लोकसभा का चुनाव कांग्रेस के टिकट पर जीता था। उसके बाद वे 2014 में भाजपा के टिकट पर गुड़गाव सीट से विजयी हुए। इसके बाद 2019 में भी उन्हें जीत हासिल हुई। वे हरियाणा के दूसरे मुख्यमंत्री महाराजा राव बिजेंदर सिंह के बेटे हैं।
- जन्मतिथि
- पार्टीभाजपा
- पद
- परिवार
- योग्यताBA-Honours, LLB
- कुल आय₹ 42 Crore
- व्यवसायAgriculture, Social Welfare
- पति/पत्नी का व्यवसाय
- पिचले लोकसभा चुनाव