रेबती त्रिपुरा भारतीय जनता पार्टी के सदस्य और त्रिपुरा की त्रिपुरा पूर्व सीट से सांसद हैं। वो पहली बार साल 2019 की 17वीं लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए। वो उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय की सलाहकार समिति, विदेश मामलों की स्थायी समिति, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के कल्याण संबंधी संसदीय समिति के सदस्य हैं। रेबती त्रिपुरा पेशे से एक शिक्षक हैं, उन्होंने राजनीति विज्ञान में एमए की डिग्री त्रिपुरा विश्वविद्यालय से हासिल की है। उनकी जीवन संगिनी का नाम बबीता त्रिपुरा है और उनका एक बेटा व एक बेटी है।
- जन्मतिथि
- पार्टीभाजपा
- पद
- परिवार
- योग्यताMA-Political Science
- कुल आय₹ 19 Lacs
- व्यवसाय
- पति/पत्नी का व्यवसाय
- पिचले लोकसभा चुनाव