नाईक श्रीपाद येसो गोवा भाजपा के कद्दावर नेताओं में शुमार हैं। वह केंद्र सरकार में आयुष मंत्री के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। उत्तरी गोवा जिले में जन्मे श्रीपाद अपने क्षेत्र की जनता के बीच बेहद लोकप्रिय नेताओं में शुमार हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने उत्तर गोवा से जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस के गिरीश को हराकर संसद में जगह बनाई। 1984 से 1993 तक सरपंच रहे श्रीपाद 1988 में भाजपा के राज्य महासचिव बन गए थे। 1990 में उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली। 1994 में उन्होंने विधायक का चुनाव जीता और 1999 में सांसद बन गए। वह लगातार 13वीं, 14वीं, 15वीं और 16वीं लोकसभा के लिए उत्तर गोवा सीट से सांसद चुने गए।
- जन्मतिथि
- पार्टीभाजपा
- पद
- परिवार
- योग्यताBA
- कुल आय₹ 6 Crore
- व्यवसायBusiness
- पति/पत्नी का व्यवसाय
- पिचले लोकसभा चुनाव