सोनिया गांधी पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पत्नी और कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी की मां हैं। उन्होंने 2019 में रायबरेली से लोकसभा चुनाव जीता और संसद पहुंची। उन्होंने 2014 में मोदी लहर के बावजूद 16वीं लोकसभा के लिए दोबारा निर्वाचित हुईं। ये उनका चौथा कार्यकाल था। वह मार्च, 1998 से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष और कांग्रेस आई संसदीय दल सीपीपी की अध्यक्ष रह चुकी हैं। 1999 में 13वीं लोकसभा के लिए वह पहली बार निर्वाचित हुईं। 1999 से 2004 तक वे नेता प्रतिपक्ष रहीं। 1999 से 2000 तक सामान्य प्रयोजनों संबंधी समिति की वे सदस्य रहीं। 2004 में 14वीं लोकसभा के लिए दूसरी बार निर्वाचित हुईं और साथ ही संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की अध्यक्ष बनीं। 2004 से 2009 और फिर 2009 से 2014 तक राष्ट्रीय सलाहकार परिषद की अध्यक्ष रहीं। 23 मार्च, 2006 में 14वीं लोकसभा से त्यागपत्र दिया। 15 मई, 2006 में उपचुनाव में पुन निर्वाचित हुईं। 16 मई, 2009 में 15वीं लोक सभा के लिए निर्वाचित हुईं।
- जन्मतिथि12-09-46
- पार्टीकांग्रेस
- पद
- परिवारपति स्वर्गीय राजीव गांधी और एक पुत्र व एक पुत्री
- योग्यताCertificate in English-Cambridge, Foreign Languages English and French-Italy
- कुल आय₹ 11 Crore
- व्यवसाय
- पति/पत्नी का व्यवसाय
- पिचले लोकसभा चुनाव