विजय दुबे उत्तर प्रदेश में कद्दावर नेता होने के साथ ही यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के करीबी माने जाते हैं। उन्होंने भाजपा के टिकट पर कुशीनगर से 2019 में लोकसभा का चुनाव लड़ा था और जीत दर्ज की। इनकी पत्नी का नाम रंजना दुबे है जो 2010 से 2015 तक खड्डा की ब्लॉक प्रमुख रहीं। 2007 में सपा सरकार ने योगी आदित्यनाथ को गिरफ्तार कर लिया था तो विजय दुबे ने काफी विरोध प्रदर्शन किए थे जिसके बाद उन पर मुकदमे भी दर्ज किए गए। इसके बाद आसपास के क्षेत्रों में इनकी काफी लोकप्रियता बढ़ गई। 2009 में भाजपा ने उन्हें कुशीनगर संसदीय क्षेत्र से लोकसभा उम्मीदवार घोषित किया था लेकिन यहां इनकी हार हुई थी।
- जन्मतिथि
- पार्टीभाजपा
- पद
- परिवार
- योग्यता12th Pass
- कुल आय₹ 2 Crore
- व्यवसायAgriculture, Pension
- पति/पत्नी का व्यवसाय
- पिचले लोकसभा चुनाव