Chhattisgarh Chunav Date 2023 डिजिटल डेस्क, रायपुर। छत्तीसगढ़ में दो चरणों में विधानसभा चुनाव कराए जाएंगे। राज्य में मतदान की तारीखें घोषित कर दी गई। राज्य में 7 और 17 नवंबर को मतदान कराया जाएगा। वोटों की गिनती 3 दिसंबर को कराई जाएगी।
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 7 नवंबर और 17 नवंबर को दो चरणों में होगा। मतगणना 3 दिसंबर को होगी: मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार pic.twitter.com/DFFVsMNj0u
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 9, 2023
पहला चरण (CG Chunav First Phase)
पहले चरण के चुनाव के लिए अधिसूचना 13 अक्टूबर को जारी की जाएगी। नामांकन की अंतिम तारीख 20 अक्टूबर और नामांकन पत्रों की जांच 21 अक्टूबर को की जाएगी। नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 23 अक्टूबर है। पहले चरण का मतदान 7 नवंबर को कराया जाएगा। वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी।
दूसरा चरण (CG Chunav Second Phase)
दूसरे चरण के लिए अधिसूचना 21 अक्टूबर को जारी होगी। नामांकन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर, नामांकन की जांच 31 अक्टूबर और नाम वापसी की अंतिम तारीख 2 नवंबर है। मतदान 17 नवंबर को कराया जाएगा। वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी।
चुनाव आयोग ने आज प्रेस वार्ता कर राज्य में विधानसभा चुनाव के बारे में जानकारी दी है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखें घोषित हुई हैं। छत्तीसगढ़ में 90 सीटों पर विधानसभा चुनाव होना हैं। यहां दो चरणों में विधानसभा चुनाव की घोषणा की गई है।
दरअसल, राज्य नक्सल प्रभावित माना जाता है, ऐसे में चुनाव आयोग यहां दो चरणों में विधानसभा चुनाव करवा रहा है। चुनाव आयोग की प्रेस वार्ता में राज्य में चुनाव इंतजामों की जानकारी भी दी गई है।
Total voters in Mizoram are 8.52 lakh, 2.03 crore in Chhattisgarh, 5.6 cr in Madhya Pradesh, 5.25 crore in Rajasthan and 3.17 crore in Telangana: Chief Election Commissioner Rajiv Kumar pic.twitter.com/Q1ChyPQudf
— ANI (@ANI) October 9, 2023
बता दे कि पिछला विधानसभा चुनाव भी यहां दो चरणों में करवाया गया था। पहले चरण में 18 सीटों पर 12 नवंबर को चुनाव हुए थे। जबकि 20 नवंबर को 72 सीटों पर चुनाव करवाए गए थे। इस चुनाव में कांग्रेस को प्रचंड बहुमत मिला था और पार्टी ने 68 सीटों पर जीत हासिल की थी और 15 साल बाद प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनी थी।