नईदुनिया ट्रेंडिंग

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023

2023 छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव का परिणाम कई राजनीतिक पंडितों के लिए हैरान करने वाला रहा। यहां तक कि एग्जिट पोल भी भाजपा के पक्ष में चल रहे अंडर करंट को भांपने में नाकाम रहे।

Chhattisgarh Assembly Election Results 2023

छत्तीसगढ़ में विधानसभा की कुल 90 सीट हैं, जिनमें जीत के लिए 46 की दरकार होती है। चुनाव आयोग के मुताबिक, अंतिम परिणाम में भाजपा ने 54 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं कांग्रेस 35 सीट पर सिमट गई है।

आदिवासी वोट बैंक होने के कारण भाजपा को इस जीत का फायदा राष्ट्रीय स्तर पर मिलेगा। कांग्रेस की सरकार होने और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ठीक ठाक छवि होने के बाद भी भाजपा का विजयी होना कई संकेत देता है।

सबसे बड़ा संकेत यही है कि नरेंद्र मोदी पर यहां की जनता का विश्वास पूरी तरह कायम है। कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व यहां भी नाकाम रहा। राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा ने यहां सबसे ज्यादा प्रचार किया था, लेकिन सफलता नहीं दिला सके।

अब लोकसभा चुनाव में भाजपा इसका सबसे ज्यादा फायदा उठाने की कोशिश करेगी