कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया-मार्क्सवादी सीपीआई-एम देश की प्रमुख राष्ट्रीय पार्टियों में एक है। 1964 में कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया से अलग होकर इसका निर्माण हुआ था। इस समय केरल में पार्टी की सरकार है। इसके अलावा कई राज्यों में इसके विधायक हैं। पार्टी ने लगातार तीन दशक से अधिक समय तक पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा में शासन किया। पार्टी की निर्णय लेने वाली सबसे बड़ी इकाई पोलिट ब्यूरो है। सीताराम येचुरी इसके वर्तमान सेक्रेटरी जनरल हैं। इसकी छात्र इकाई एसएफआई है और लोकसभा में पार्टी के सदस्यों की संख्या तीन है।