द्रविड़ मुनेत्र कड़गम डीएमके दक्षिण भारतीय राज्य तमिलनाडु की मुख्य राजनीतिक पार्टी है। जस्टिस पार्टी से निकलकर सीएन अन्नादुरई ने 1949 में इसकी स्थापना की थी। 1969 से लेकर 7 अगस्त 2018 तक एम करुणानिधि जीवित रहने तक इसके अध्यक्ष रहे। करुणानिधि पांच बार तमिलनाडु के मुख्यमंत्री रहे। कांग्रेस के बाद डीएमके देश की पहली पार्टी थी, जिसने अपने दम पर किसी भारतीय राज्य में स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाई थी। इस समय करुणानिधि के पुत्र एम के स्टालिन तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में काम कर रहे हैं। लोकसभा में इसके 24 सदस्य हैं जबकि राज्य सभा में 10 सांसद हैं।