जनता दल सेक्युलर कर्नाटक केंद्रित एक क्षेत्रीय राजनीतिक दल है। वैसे इसका थोड़ा प्रभाव केरल में भी है। इसके प्रमुख देश के पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा हैं। उन्होंने जनता दल से अलग होकर 1999 में पार्टी का गठन किया था। 1996 में देवेगौड़ा देश के प्रधानमंत्री बने थे। इस समय उनके पुत्र एचडी कुमारस्वामी पार्टी के मुख्य नेता हैं। इस पार्टी का लोक सभा और राज्य सभा में एक-एक सांसद है। अगर कर्नाटक विधानसभा की बात की जाए तो इसके 19 विधायक हैं।