जनता दल-यूनाइटेड जद-यू का प्रभाव मुख्य रूप से बिहार और झारखंड में है। इस समय राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस के सहयोग से जद-यू बिहार की सत्ता पर काबिज है। पार्टी का गठन 30 अक्टूबर 2003 को जनता दल के शरद यादव गुट, लोकशक्ति पार्टी और समता पार्टी के विलय के बाद किया गया था। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पार्टी के बड़े नेता और चेहरा हैं। इस समय पार्टी के पास लोकसभा में 16 सांसद हैं जबकि राज्य सभा में पांच सदस्य हैं। बिहार विधानसभा में इसके 45 विधायक हैं।