फेज: 7
चुनाव तारीख: 19 मई 2019
गुरदासपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र पंजाब के 13 संसदीय क्षेत्रों में से एक है। 1952 में देश के लिए हुए पहले लोकसभा चुनावों में यहां के लोगों ने भी मतदान किया। इस शहर को सिखों समुदाय के प्रमुख ईष्टदेव गुरुनानक देव की ससुराल भी कहा जाता है। माना जाता है कि यहीं के गुरुद्वारे श्री कंध साहिब में नानक जी के विवाह की रस्में पूरी हुई थीं। इस लिहाज से सिखों का यह प्रमुख तीर्थस्थल है। इस क्षेत्र में भोलेनाथ का प्रचलित अचलेश्वर महादेव मंदिर है। यहां बड़ी संख्या में लोग दर्शन करने आते हैं।