फेज: 2
चुनाव तारीख: 18 अप्रैल 2019
भीतरी मणिपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र मणिपुर राज्य की दो संसदीय सीटों में से एक है। इस लोकसभा क्षेत्र में 32 विधानसभा क्षेत्रों को समाहित किया गया है। इसकी राजधानी इंफाल है। यहां के मूल निवासी मेइती जनजाति के लोग हैं, जो यहां के घाटी क्षेत्र में रहते हैं। इस क्षेत्र में महाभारत कालीन स्मारक मिलते हैं। महारथी अर्जुन राजा चित्रवहाना की हेटी चित्रांगदा का प्रेम यहीं परवान चढ़ा था। योद्धा बाबरूवासन, अर्जुन और मणिपुर की राजकुमारी चित्रांगदा के पुत्र थे। श्री गोविंद जी मंदिर, खारीम बंद बाजार, युद्ध कब्रिस्तान, शहीद मीनार, लोकटक झील, कीबुल लामजो राष्ट्रीय उद्यान यहां के महत्वपूर्ण पर्यटक स्थल हैं। हथकरघा उद्योग राज्य का सबसे बड़ा कुटीर उद्योग है। यहां की साड़ी, चादर, पर्दे, फैशनवाले कपड़े, स्कार्फ व तकिए के कवर बनाने के कई कारखाने हैं। आयरन लेडी इरोम शर्मिला और बॉक्सिंग की विश्व चैंपियन मैरी कॉम यहीं की रहने वाली हैं।